Here again and again I hear that people are saying why only farmers from Punjab and Haryana are involved in the movement?

 

Bharat Bandh: Massive protests against farm bills throw life out of gear  across Punjab and Haryana



इधर बार बार सुन रहा हूं कि लोग कह रहे हैं कि सिर्फ पंजाब और हरियाणा के ही किसान आंदोलन मे क्यों शामिल हैं?
सवाल वाजिब भी है।
मेरा मानना है कि किसी भी आंदोलन के लिए एक उर्जा और मनोबल की जरूरत होती है, जो वहां के किसानों में अभी बाकी है। अन्यथा बिहार के किसान तो सरकार खासकर राज्य सरकार के गलत नीतियों के चलते बर्बाद हो चुके हैं, मर चुके हैं।

देश में MSP पर सरकार द्वारा जितना अनाज खरीदा जाता है उसका 90% सिर्फ पंजाब हरियाणा से खरीदा जाता है, फिर भी वहां के किसान असंतुष्ट हैं। इसी हिसाब से बाकी राज्यों खासकर बिहार जैसे राज्यों के किसानों की हालत की आप अंदाजा लगाइए जहां अब सिर्फ खेती पर निर्भर किसान को हर छोटी बड़ी जरूरत के लिए आज अपनी जमीन बेचना पड़ रहा है, इस बात की पुष्टि कोई भी एजेंसी बिहार के जमीन रजिस्ट्री ऑफिस के डाटा से कर सकता है। हला कि पंजाब हरियाणा के किसानों की हालत इसलिए बेहतर है कि वहां भूमि सुधार हुआ है, चकबंदी के वजह से उनकी जमीन एक जगह हो गई है, सिंचाई के साधनों का विकास हुआ है। बिहार के किसानों की हालत यह है कि अगर किसान के पास कुल तीन एकड़ जमीन है तो वह छोटे छोटे टुकड़ों में पांच जगह बिखरा पड़ा है। आजादी के पहले की सोन नहर प्रणाली पुरी तरह ध्वस्त हो चुका है, इसके देख रेख एवं पक्कीकरण तक के लिए किसी को सुध नहीं है। जिसके कारण किसान चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता। वह पूरी तरह लाचार मजबुर और असहाय हो चुका है। वह उस दयनीय हालत में पहूंच चुका है जहां उनके पास अपनी बात रखने और किसी आंदोलन के लिए भी उर्जा नहीं बची है। और किसानों की इस हालत में पहुंचाने में मुख्य भूमिका सरकार की मुफ्त या बहुत कम दर पर लोगों को अनाज मुहैया कराने की निति रही है। चाहे जनवितरण प्रणाली के माध्यम से हो या स्कूलों में मुफ्त भोजन स्कीम से हो, वहां आवंटित अनाज का बहुत बड़ा हिस्सा बहुत कम रेट पर बाजार में बेच दिया जाता है। जिसके चलते बाजार में सस्ता अनाज भरा पड़ा है, और किसान से वाजिब रेट पर कोई भी अनाज खरीदने वाला नहीं है।
बिहार जैसे राज्य में किसानों की इस दयनीय स्थिति का लाभ बिचौलिए एवं अनाज खरीदारी से जुड़े तमाम सरकारी लोग उठा रहे हैं। उदाहरण के लिए बिहार में किसान की धान बिक्री के लिए कब से तैयार है पर अभी तक बिहार में एक किलो धान की खरीदारी सरकारी रेट पर नहीं हुआ। जबकि किसान को अगला रबी फसल बुवाई के लिए खाद, बीज, दवा एवं खेत जुताई के लिए पैसे की सख्त जरूरत है। उपर से बिहार में शादी विवाह का भी सीजन है, जिसमें किसान को पैसे की जरूरत है। अतः किसान मजबुरी में बाध्य होकर 900 रू क्वींटल अपना धान बिचौलियों और महाजनों को बेच रहा है।
अब आप खुद बिहार के किसानों की हालत की अंदाजा लगाइए...✍



Buy Amritsar Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee SGPC president Gobind  Singh Longowal and other members of the committee pose in front of the  newly installed doors a replica of the 200 year old






Post a Comment

0 Comments

Unseen Photo and story of Dhanashree Verma